Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

INDI गठबंधन प्रत्याशी ने सिंकदरा मे निकाल जुलूस, आचार संहिता की उड़ाई धज्जियां

कानपुर देहात में चुनाव आयोग के निर्देशों पर जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा शांतिपूर्ण मतदान कराए जाने को लेकर शासन प्रशासन ने व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली हैं। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव आयोग के निर्देशों की जानकारी दी गई। 

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। जिसे लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले में आचार संहिता के साथ ही जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव आयोग के निर्देशों की जानकारी दी गई थी। 

लेकिन लोकसभा इटावा से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे के द्वारा बिना किसी परमिशन के खुले आम जुलूस निकालकर आचार संहिता का उल्लंघन किया। जहां सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करते हुए नगर पंचायत सिकंदरा में जुलूस निकाला गया जो आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया गया। वहीं सिकंदरा उप जिलाधिकारी की माने तो जुलूस निकाल कर नारेबाजी करने से संबंधित परमिशन नहीं थी मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट- मोहित कुमार