Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

कानपुर में पति ने पत्नी को तीसरी मंजिल से दिया धक्का

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को घर की तीसरी मंजिल से फेंका। 

आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 35 साल की सपना तिवारी शादी के बाद हंसपुरम इलाके में अपने ससुराल में रहती थी।

नौबस्ता के एसीपी मंजय ने बताया कि महिला के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बेटी के पति राहुल ने उसके साथ मारपीट की और उसे छत से धक्का दे दिया।

नौबस्ता के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मंजय ने बताया कि सपना के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।