Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

लखनऊ में भारी बारिश की चेतावनी, बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

लखनऊ के पूर्वी और तराई इलाकों में शुक्रवार को मौसम विभाग की ओर से गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सक्रिय मानसून के बीच कल राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिली और तापमान में उल्लेखनीय गिरावट रही।

वाराणसी में सर्वाधिक 32.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महराजगंज व आसपास इलाकों में गरज चमक के साथ अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के तराई और पूर्वी इलाकों में भारी बारिश के संकेत हैं।