Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

बिना पंजीकरण चल रहे क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सील

बिना पंजीकरण चल रहे खान क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। छिजारसी में यह क्लीनिक कई सालों से चल रहा था। औचक निरीक्षण के दौरान कई अन्य चिकित्सकीय संस्थानों की जांच की गई। छिजारसी के चोटपुर कॉलोनी स्थित खान क्लीनिक अवैध रूप से चल रहा था। डिप्टी सीएमओ डॉ. जैस लाल की टीम ने औचक यहां का औचक निरीक्षण किया। यहां मौजूद व्यक्ति ने पंजीकरण प्रमाणपत्र नहीं दिखाया, जिसके बाद क्लीनिक सील कर दिया गया। नोएडा के कई गांवों में इस तरह के क्लीनिक चल रहे हैं। दो महीने में 30 से अधिक क्लीनिक सील किए गए हैं।