Breaking News

रूस ने 41 रूसी सैनिकों के शवों के बदले यूक्रेन को 1,000 यूक्रेनी सैनिकों के शव सौंपे     |   15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू, अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए नियम तय, उम्र सीमा भी लागू     |   सेंसेक्स 931 अंक गिरकर 76,631 पर बंद, निफ्टी 222 अंक लुढ़ककर 23,775 पर पहुंचा     |   ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की फोन पर बात, तनाव कम करने पर हुई चर्चा     |   'बातचीत फेल हुई, तो लंबी लड़ाई के लिए तैयार', ईरान ने दी नई धमकी     |  

मेरठ पहुंचे हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत, यूपी में बुलडोजर एक्शन को लेकर बोली ये बात

उत्तराखंड के पूर्व सीएम और हरिद्वार सीट से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत मेरठ पहुंचे। मेरठ में उन्होंने विशाल सदस्यता अभियान के तहत लोगों से संपर्क किया और उन्हें भाजपा के परिवार से जुड़ने का आव्हान किया। इस दौरान उन्होंने नेटवर्क 10 से बातचीत में कहा कि यूपी में अखिलेश सरकार में दंगे होते थे लेकिन आज कानून का राज है। यह सब सीएम योगी आदित्यनाथ की वजह से संभव हुआ।

त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि पार्टी का जो सदस्यता अभियान चल रहा है उसमें हम युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करेगा। हर मत पंथ तक हम पहुंचेंगे ये हमारा लक्ष्य है। महिलाओं को भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ेंगे। यूपी में जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं उन पर जीत के लिए पार्टी पूरे मनोयोग से लगी है। हमारे कार्यकर्ता इसमें पूरी शिद्दत से संपर्क कर रहे हैं। जीत के लिए काम कर रहे हैं। हमें उम्मीद है हम सफल होंगे।

आपको बता दे जम्मू कश्मीर में आज पहला मतदान होगा मतदान की शुरूआत हो चुकी है। हरियाणा में पांच अक्टूबर को मतदान होना है। दोनों ही राज्यों के चुनाव में जीत के लिए पूरी पार्टी, हमारा संगठन लगा हुआ है। हम पूरी मेहनत कर रहे हैं। पार्टी के रणनीतिकार जीत के लिए दिनरात काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के दस साल के जो केंद्र सरकार में कार्य रहे हैं, जिनका लाभ जनजन को मिला है वही हमें दोनों राज्यों में जीत दिलाएगा। 

जहां त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने यूपी में बुलडोजर एक्शन पर जो रोक लगाई है वो कोर्ट का निर्णय है। लेकिन यूपी में जो भी इमारतें बुलडोजर से ढही वो अवैध थीं। अवैध निर्माण गिरना चाहिए। अपराधियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलना जरूरी है।

हमारा एजेंडा तो पार्टी की सदस्यता बढ़ाने का है, हमारे अधिकतम कार्यकर्ता इसमें लगे हुए हैं। मैनुअली और डिजिटली दोनों तरह से लोग पार्टी के सदस्य बन सकते हैं। पहले हम लोग घर-घर जाकर सदस्य बनाते थे। लेकिन अब जो चाहे वो पार्टी का मेंबर बन सकता है।

वहीं उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब यूपी में सपा की सरकार थी तब दंगों का सैलाब था। आज यूपी में दंगें नहीं हैं यहां कानून व्यवस्था का राज है। महिलाएं अपने आप को यहां सुरक्षित महसूस करती हैं। जबकि अखिलेश यादव और मुलायम सिंह की सरकार में यूपी में केवल अपराध का बोलबाला था। लेकिन आज यूपी में विकास की बयार बह रही है। ये यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ही कर दिखाया है।