Breaking News

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |   चीनी सेना में बड़ा फेरबदल: शी जिनपिंग ने दो नए सैन्य कमांडरों को प्रमोट किया     |   अपकमिंग फिल्म में बनेंगी नन: सिनेमा में वापसी को लेकर सेलिना जेटली ने खोले राज     |   अहमदाबाद में आज शाम PM मोदी करेंगे 7600 करोड़ की CG Semi फैक्ट्री का उद्घाटन     |   मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |  

Prayagraj: गंगा-यमुना का जलस्तर घटने से सड़कों और गलियों में लगा गंदगी का ढेर, लोगों को बीमारी फैलने का डर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया था लेकिन अब इसमें कमी आई है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। हालांकि बाढ़ का पानी उतरने के बाद घरों, सड़कों और गलियों के साथ-साथ निचले इलाकों में गंदगी, कीचड़ और मलबा का ढेर लग गया है। हर तरफ बदबू फैली हुई है। 

इससे मलेरिया, डायरिया, डेंगू और वायरल बुखार जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोग अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं कि वे बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए साफ-सफाई और हर तरफ फैले मलबे को हटाने पर तुरंत ध्यान दें।