Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

पूर्व कैबिनेट मंत्री मैराजुद्दीन अहमद का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मैराजुद्दीन अहमद का आज निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें 10 जनवरी को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। आज शनिवार को शाम 4 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। डॉ. मैराजुद्दीन अहमद का राजनीतिक और सामाजिक जीवन में बड़ा योगदान रहा है। उनके निधन से पूरे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

आपको बता दे डॉ. अहमद को एक सरल, विनम्र और जनता के हितों के प्रति समर्पित नेता के रूप में जाना जाता था। उनकी निधन की खबर से उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा शोक व्याप्त है। डॉ. मैराजुद्दीन का राजनीतिक और सामाजिक जीवन में बड़ा योगदान रहा है। उनके निधन से पूरे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में दुःख की लहर है। डॉ. अहमद एक सरल, विनम्र और जनता के हितों के प्रति समर्पित थे।