Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

विद्युत विभाग के कारण किसान परेशान, लगाई न्याय की गुहार

सहारनपुर के गंगोह ब्लॉक के गांव बंदाहेड़ी में विद्युत विभाग के द्वारा किसान के खेत में बिना बताए पोल खड़े कर दिए और उनके ऊपर हाई टेंशन लाइन चालू कर दी गई जिससे किसान परेशान है। किसान का आरोप है कि विद्युत विभाग ने उन्हें बिना जानकारी दिए ही उनके खेत के अंदर पोल खड़े कर दिए और उसके ऊपर हाई टेंशन 11000 की लाइन भी चालू कर दी और उनके पेड़ों को भी काट दिया गया।

जब किसान ने इसका विरोध किया तो विद्युत विभाग ने पुलिस की मदद से जबरदस्ती बिना किसान की परमिशन के ही लाइन खींच दी जिससे किसान परेशान है उसने सभी जगह गुहार लगाई है लेकिन उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। किसान के द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि उसकी सुनवाई की जाए और उसकी समस्या का समाधान किया जाए।