Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

मेरठ रजपुरा में डीएपी लेने टूट पड़े किसान, सुबह 4 बजे से लगी है लाइन

यूपी में चल रही डीएपी की किल्लत से किसान परेशान है। शासन ने कहा है कि डीएपी की कमी नहीं है लेकिन किसानों को अब तक डीएपी नहीं मिल रही। केंद्रों पर किसानों की लंबी लाइनें हैं इसके बावजूद उनको डीएपी नहीं मिल रही।

जहां मेरठ के रजपुरा ब्लॉक के सहकारी समिति सेंटर पर किसान डीएपी लेने के लिए टूट पड़े। आज यहां सेंटर पर डीएपी का वितरण किया जा रहा है। सुबह 4 बजे से किसानों की लंबी लाइन सेंटर पर लगी है लेकिन 11 बजे तक भी उनको डीएपी नहीं मिला।

उम्रदराज किसान भी सेंटर पर सुबह से खड़े होकर लाइन में लगे हैं। अपना खेती और काम छोड़कर किसान सेंटर पर डीएपी लेने पहुंचे हैं। लेकिन अब तक उनका नंबर नही आया। इसको लेकर किसानों ने सेंटर पर हंगामा कर दिया।

आपकों बता दे किसानों ने इस भीड़ और अव्यवस्था का एक वीडियो जारी किया है। जिसमें किसानों ने कहा कि यह कैसी व्यवस्था है। कहा जा रहा है कि डाई की कमी नहीं है। लेकिन ये कमी नहीं तो और क्या है। सुबह 4 बजे से हम अपने सारे काम छोड़कर यहां लाइन में डाई लेने के लिए लगे हैं। अब तक नंबर नहीं आया। 11 बज चुके हैं। अभी भी उम्मीद नहीं है कि हमें डाई मिलेगी भी या नहीं मिलेगी।

कहा कि हम कैसे अपनी खेती करें। किसान परेशान हो रहा है उस पर किसी का कोई ध्यान नहीं है।