Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

उत्तर भारत में अभी से गर्मी का प्रकोप, तापमान तो ज्यादा नहीं बढ़ा लेकिन बहुत गर्म लगे हैं दिन

Prayagraj: बीते सालों के मुकाबले इस बार गर्मी का सीजन शुरू होते दिन काफी गर्म होने लग गए हैं। उत्तर भारत के कई शहरों में लोगों ने गर्मी से निजात पाने के लिए उपाय शुरू कर दिए हैं। प्रयागराज में ज्यादा गर्मी से परेशान लोग सोमवार को छाया की तलाश करते नजर आए।

कुछ लोगों ने बताया कि तापमान तो बहुत ज्यादा नहीं था, लेकिन ऐसा महसूस हो रहा था कि गर्मी चरम पर है। हरियाणा के करनाल में भी लोगों ने ऐसी ही गर्मी का अनुभव किया। लोग सड़क किनारे स्टॉलों पर ठंडे पेय पदार्थ खरीदकर गर्मी से बचने की कोशिश करते नजर आए।

फील्ड का काम करने वाले लोगों ने बताया कि उन्हें किस तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसा लग रहा है कि इस बार पहाड़ी इलाके भी गर्मी की मार से बच नहीं पाएंगे क्योंकि अभी से दिन का तापमान 20 डिग्री के करीब तक पहुंच गया है।

शिमला घूमने आए पर्यटकों ने बताया कि यहां के मुकाबले मनाली में गर्मी कम है। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में अप्रैल से जून के बीच सामान्य से ज्यादा तापमान और तेज लू चलने की भविष्यवाणी की है। ज्यादा गर्मी की वजह से आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह भी मौसम विभाग की तरफ से दी गई है।