Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

प्रयागराज में महाकुंभ मेला स्थल पर सफाई अभियान जारी, हटाया जा रहा अस्थाई निर्माण

दुनिया के सबसे बड़ा धार्मिक मेला समाप्त होने के दो दिन बाद शुक्रवार को महाकुंभ मेला स्थल पर सफाई का काम जारी है। 15 दिवसीय विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है। अगले 15 दिनों में संगम घाटों, मेला मैदान की सड़कों और स्थायी और अस्थायी बुनियादी ढांचे की सफाई की जाएगी।

महाकुंभ के लिए लगाए गए करीब डेढ़ लाख अस्थायी शौचालयों को तोड़कर हटाया जाना है। मेले के सभी कचरे को नैनी के बसवार संयंत्र में व्यवस्थित रूप से संसाधित और निपटान किया जा रहा है।

शहरी और ग्रामीण जल निगम की तरफ से बिछाई गई अस्थायी पाइपलाइन, बिजली विभाग द्वारा लगाई गई स्ट्रीट लाइटें और संतों और कल्पवासियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले तंबू और मंडपों को भी हटाया जा रहा है।