Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |   उत्तराखंड: भारी बारिश के बाद रुद्रप्रयाग में बढ़ा अलकनंदा नदी का जलस्तर     |   गुजरात में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: बिजली टावर और लाइनों के मुआवजे में भारी बढ़ोतरी     |   अभिषेक बनर्जी पर बरसे दिलीप घोष: चुनावी बयान थे भड़काऊ, जेल ही सही जगह     |   काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर PSC जवान की राइफल से अचानक चली गोली, 3 लोग जख्मी     |  

UP: गंगा और यमुना के जलस्तर में गिरावट, प्रयागराज का छोटा बघाड़ा इलाका जलमग्न

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में गंगा और यमुना के जलस्तर कम होने लगा है, बावजूद इसके जिले का छोटा बघाड़ा इलाका पानी में डूबा हुआ है। इससे हजारों लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा और यमुना का जलस्तर कम होने लगा है, लेकिन संगम नगरी के निचले इलाके अभी भी पानी में डूबे हुए हैं।

लोगों का आरोप है कि प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए पर्याप्त कदम उठाने में विफल रहा है। प्रयागराज जिले के लगभग 200 गांव और 60 शहरी बस्तियों में पिछले 10-15 दिन से बाढ़ जैसे हालात हैं।

भले ही नदियों का जल स्तर घटने लगा हो, लेकिन लोगों को डर है कि ये फिर से बढ़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान जताया है।