Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

Lockup: नंबर-1 बना ‘लॉक अप: सच या सजा’, फराह खान ने कहा- ‘शानदार शो’

रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सज़ा’ ने रिलीज़ के महज दो दिनों के भीतर Netflix India पर नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। शो के निर्माताओं के अनुसार, रणनीति, भावनात्मक उतार-चढ़ाव, तीखे टकराव और जबरदस्त ड्रामे से भरपूर इस शो को दर्शकों का शानदार समर्थन मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी शो के प्रतियोगियों और घटनाक्रमों को लेकर लगातार चर्चा हो रही है।

शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। दर्शकों के जबरदस्त प्यार पर प्रतिक्रिया देते हुए फराह खान ने कहा, “सिर्फ दो दिनों में नंबर-1 यह सुनकर बेहद खुशी हो रही है। ‘लॉक अप: सच या सज़ा’ को इतने कम समय में जितना प्यार मिला है, वह अविश्वसनीय है। भारत ही नहीं, दुनिया भर के दर्शक शो के ड्रामे, माइंड गेम्स, ट्विस्ट्स और रोमांचक घटनाओं से जुड़ रहे हैं।”

फराह ने शो में आए पहले बड़े ट्विस्ट का जिक्र करते हुए कहा, “अब हम पहले टर्मिनेशन तक पहुंच चुके हैं। दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि सबसे पहले कौन बाहर होगा, लेकिन यकीन मानिए, हम भी उतने ही उत्सुक हैं। जेलर के तौर पर हम हर दिन लॉक अप के अंदर मौजूद रहते हैं और करीब से सब कुछ देखते हैं। हम लड़ाइयों, भावनाओं, रणनीतियों, टूटते रिश्तों और उन पहलुओं के गवाह बनते हैं, जिनका एहसास कई बार प्रतियोगियों को भी नहीं होता।”

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में प्रतियोगियों की राह और भी मुश्किल होने वाली है। “उनकी रिडेम्प्शन जर्नी अब और कठिन होगी और दर्शकों के लिए कई बड़े सरप्राइज अभी बाकी हैं।” शो के आगामी एपिसोड में कंगना रनौत पहले सप्ताह के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगी और सीजन के पहले एलिमिनेशन की घोषणा करेंगी। यह खास एपिसोड 4 जुलाई को स्ट्रीम किया जाएगा। ‘लॉक अप: सच या सज़ा’ हर सप्ताह शनिवार से बुधवार रात 8 बजे Netflix पर स्ट्रीम होता है।