देश में लोकसभा चुनाव के 4 चरण खत्म हो चुके हैं और शेष 3 चरण बाकी हैं. सभी दलों की ओर से जोरदार तरीके से चुनाव प्रचार किया जा रहा है. पांचवें चरण की वोटिंग से पहले लखनऊ में इंडिया गठबंधन ने पीसी करते हुए कहा कि मोदी सरकार का पतन होने जा रहा है. 4 जून को इंडिया गठबंधन की केंद्र में सरकार बनेगी. साथ ही खरगे ने यह भी कहा कि हमारी सरकार आई तो हम गरीबों को 5 किलो की जगह 10 किलो का राशन मुफ्त में देंगे. साथ में पीसी कर रहे अखिलेश यादव ने कहा कि 400 सीट से अधिक जीत का दावा करने वाली बीजेपी को जनता 140 सीट पर जीत के लिए तरसा देगी.
Get all latest content delivered to your email a few times a month.