Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

गोरखपुर में सामूहिक विवाह, CM योगी ने 1200 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गोरखपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसमें 1200 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। प्रतीकात्मक रूप से 10 जोड़ों को मुख्यमंत्री ने मंच पर आशीर्वाद और गिफ्ट दिया, जिसमें एक मुस्लिम जोड़ा भी शामिल रहा। इस मौके पर, मुख्यमंत्री ने कहा कि ये कार्यक्रम दहेज और बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर बड़ा प्रहार है। 

उत्तर प्रदेश में, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत, बढ़ी धनराशि के तहत ये पहला कार्यक्रम था। संबोधन के बाद मुख्यमंत्री ने मंच से नीचे आकर भी जोड़ों पर पुष्प वर्षा की और आशीर्वाद दिया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का, ये कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मोदी जी के, लोक कल्याण के कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का ही, अभियान का एक हिस्सा है। यह कार्यक्रम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के कार्यक्रम की अगली कड़ी है। साथ साथ सामाजिक रूढ़ी पर भी एक प्रहार है। सामाजिक रूढ़ी और अंधविश्वास बाल विवाह को, बहुविवाह को, दहेज जैसी कुप्रथाओं को प्रोत्साहित करते हैं। ये उन सब पर एक प्रहार है।