Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

सपा पार्टी का नाम अदला-बदली सियासी पार्टी रख ले, डिप्टी सीएम ने विपक्ष की ली चुटकी

मेरठ: रावण के ससुराल यानी मेरठ में रील लाइफ के राम यानी अरुण गोविल आज भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल का नामांकन करने के लिए खुद उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे। इसके अलावा ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर भी नामांकन के दौरान उपस्थित रहे। 

वहीं अरुण गोविल को देखने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर भारी भीड़ रही। अरुण गोविल के नामांकन के दौरान भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। इसी दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के टिकट बदलाव पर जमकर कटाक्ष किया।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को अपना नाम बदल लेना चाहिए। उन्हें अदला-बदली सियासी पार्टी नाम रख लेना चाहिए। क्योंकि पार्टी आलाकमान बौखला गए हैं। समझा ही नहीं पा रहे हैं की टिकट आखिर देना कैसे हैं। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की माने तो भाजपा इस बार 400 पर रहेगी। यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा का ही कमल खिलेगा। 

इसके अलावा नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे अरुण गोविल की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का पीड़ा उठाया है। जिस पर वह काम कर रहे हैं और पूरा देश उनके साथ है। वहीं उन्होंने कहा कि मेरठ में जनता का प्यार मिल रहा है। वह भारी मतों से चुनाव जीतेंगे और सांसद बनेंगे।

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा