Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Google Map से निर्माणाधीन हाईवे पर चढ़ी कार, बरेली-मथुरा हाईवे पर हुए हादसे में 2 घायल

हाथरस जिले में गूगल मैप पर भरोसा करके एक बार फिर कुछ लोग भटककर गलत रास्‍ते पर चले गए। उनकी कार दुघर्टनाग्रस्‍त हो गई और उनकी जान जोखिम में पड़ गई। मथुरा-बरेली निर्माणाधीन हाईवे पर मिट्टी के अवरोध से टकराकर कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार लोग चोटिल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने सभी को कार से निकलवाया। 

कार सवार लोग बरेली से मथुरा घूमने निकले थे। रास्ता देखने के लिए उन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया, लेकिन हाईवे पर पहुंचने के बाद ही गूगल मैप पर दिखा रहा रास्ता खत्म हो गया और उनकी कार मिट्टी के अवरोध से टकरा गई और दुर्घटना का शिकार हो गई। दोनों घायलों को देख मौके पर लोगों को भीड़ लग गई पुलिस को सूचना दी गई और इलाज के लिए अस्पाल पहुंचाया गया है।

बताया जा रहा है कि गूगल मैप पर बरेली मथुरा हाईवे की सड़क चालू दिख रही है। वास्तव में अभी भी यह निर्माणाधीन है और जगह-जगह मिट्टी के अवरोधक लगे हुए हैं, जिसके कारण यह हादसा हो गया।

अपनी कार से बरेली से मथुरा की ओर जा रहे थे। मथुरा जाने के लिए उन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया और हाईवे पर चढ़ गए। निर्माणाधीन मथुरा-बरेली हाईवे पर हाथरस जंक्शन थाना इलाके पर रोड पर कोई भी डाइवर्जन का बोर्ड नहीं था। लेकिन हाईवे की सर्विस लेन खुली होने के कारण वाहन आ जा रहे हैं। उसके बाद ये वाहन बिना किसी अवरोध के दो फ्लाईओवर पार करके हाईवे पर आ जाते हैं।इसकी वजह से उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।निर्माण कम्पनी ने हाईवे पर कई जगह बगैर रिफ्लेक्टिंग बोर्ड के मिट्टी डालकर रास्ते बंद कर रखे हैं।