Breaking News

राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   हमास के क्रिप्टो नेटवर्क पर FBI की कार्रवाई, 5.60 लाख डॉलर के फंड किए जब्त     |   अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, CEO समेत अन्य पदों पर हो सकता है फैसला     |   राहुल गांधी आज नासिक जाएंगे, ‘संगठन सृजन अभियान’ के समापन समारोह में होंगे शामिल     |   पूर्व मंत्री के. पोनमुडी की कथित विवादित टिप्पणी मामले में चेन्नई कोर्ट में आज सुनवाई     |  

सीएम योगी ने महाकुंभ के लोगो का किया अनावरण, साधु-संतों के साथ की बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रयागराज पहुंचे। महाकुंभ-25 के प्रतीक चिन्ह (लोगो) का अनावरण, वेबसाइट और ऐप लांच करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीआईपी घाट से स्पेशल बोट द्वारा संगम निरीक्षण के लिए निकल गए। उनके साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह राकेश सचान और नंद गोपाल गुप्ता नंदी हैं। सीएम रविवार को महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने प्रयागराज पहुंचे हैं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिहं, राकेश सचान और नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ स्पेशल बोट से संगम का निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक उन्होंने विभिन्न कार्यों जायजा लिया और घाटों की स्थिति देखी साथ कुंभ को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। 

इसके बाद वह वीआईपी घाट पर पहुंचे और फिर अक्षयवट के लिए निकल गए। सीएम ने हनुमान मंदिर कॉरिडोर और अक्षयवट कॉरिडोर के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम पर गंगा पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने मां गंगा का पूजन कर आरती उतारी। मंत्री और अन्य नेताओं ने भी गंगा जी का पूजन अर्चन किया। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने के बाद जनप्रतिनिधियों के साथ महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। सीएम ने महाकुंभ-2025 के लोगो का अनावरण, वेबसाइट http://kumbh.gov.in और ऐप Mahakumbhmela2025 को लांच किया। महाकुंभ-25 के लोगो का प्रयोग महाकुंभ की वेबसाइट और ऐप के साथ अन्य प्रचार माध्यमों में भी किया जाएगा।