Breaking News

इजरायल ने हिजबुल्लाह के सीनियर कमांडरों और दर्जनों आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया     |   ओमान के पोर्ट सुल्तान कबूस के पास ऑयल टैंकर पर हमला, एक भारतीय की मौत     |   अमेरिका-इजरायल के हमले से किसी भी ईरानी न्यूक्लियर साइट को नुकसान नहीं: IAEA     |   पीएम नेतन्याहू के दफ्तर पर मिसाइल अटैक के ईरान के दावे को इजरायल ने खारिज किया     |   इराक ने ईरान-अमेरिका और इजरायल जंग के बीच बगदाद के ग्रीन जोन में सुरक्षा सख्त की     |  

UP की महिलाओं को CM योगी का होली गिफ्ट: परिवारों को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थी महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर रिफिल का अनुदान सौंपा। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी से हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाने की अपील की। ये योजना 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत शुरू हुई थी। इसके तहत प्रदेश में एक करोड़ 86 लाख से ज्यादा महिला लाभार्थी हैं। इसमें राज्य सरकार की ओर से होली और दीपावली पर साल में दो बार मुफ्त सिलेंडर रिफिल उपलब्ध कराया जाता है। होली और रमजान के मौके पर इस फैसले से महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी मौजूद थे।