Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक पर खूबसूरत तस्वीर, हाथ में तिरंगा लेकर जश्न मनाते नजर आए मदरसे के छात्र

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद मेरठ के मदरसे में जश्न का माहौल है। मदरसे के छात्रों ने हाथ में तिरंगा लेकर जश्न मनाया और भारतीय सेना के पक्ष में नारेबाजी की। छात्रों ने दहशतगर्दो को मुंहतोड़ जवाब देने पर भारतीय सेना को बधाई दी।

मेरठ के मदरसे में सैकड़ों तिरंगे लहराए गए और छात्रों ने एक दूसरे को तिरंगा देकर बधाई दी। इस दौरान मदरसे के छात्रों ने कहा कि भारतीय सेना ने दहशतगर्दो को मुंहतोड़ जवाब दिया है और देश की सुरक्षा के लिए काम कर रही है। छात्रों की माने तो देश की एकता और अखंडता के लिए काम करेंगे और दहशतगर्दो के खिलाफ लड़ाई में भारतीय सेना का साथ देंगे।

वहीं मदरसे में जश्न के दौरान छात्रों ने देशभक्ति गीत गाए और तिरंगे के साथ फोटो खिंचवाए। इस दौरान मदरसे के शिक्षकों ने भी छात्रों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें देश की सुरक्षा के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया।