Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

UP: सड़क कब्जाने वालों पर गरजा बाबा का बुल्डोजर, अवैध निर्माण के खिलाफ सरकार सख्त

उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ योगी सरकार सख्ती दिखाते हुए एक्शन में हैं। अब ऐसे में मेरठ विकास प्राधिकरण ने आज सड़क कब्जाने वाले अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया। बुलडोजर चलने के खौफ से लोगों ने खुद ही अपने निर्माण तोड़ने शुरू कर दिए हैं।

दरअसल पूरा मामला मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र के जागृति विहार एक्सटेंशन का है। जहां कीर्ति पैलेस इलाके में लोगों ने सड़क पर अवैध कब्जे कर रखे थे। इस चक्कर में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। लेकिन मेरठ विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया है। सड़क पर अवैध कब्जा करने वालों की शामत आ गई है। बाबा का बुलडोजर गरजता हुआ देखकर लोगों ने खुद ही अवैध निर्माणों को तोड़ना शुरू कर दिया है। ताकि नुकसान कम से कम हो सके।