Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

मेरठ नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा की जीत, विपक्ष के भी 2 पार्षद जीते

मेरठ नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम फहराया है। भारतीय जनता पार्टी के 4 और विपक्ष के 2 पार्षदों ने जीत दर्ज कराई है। दिनभर चुनाव प्रक्रिया चलने के बाद शाम को नतीजों की घोषणा की गई। इसमें भाजपा से दीपिका शर्मा, संदीप रेवड़ी, नरेश कश्यप और अनिल वर्मा जीते हैं। वहीं विपक्ष से एआईएमआईएम के पार्षद रिजवान अंसारी चुनाव हार गए। कीर्ति घोपला और सपा पार्षद इकरामुद्दीन ने जीत दर्ज कराई है। देखें तो सुबह ही पूरा चुनाव क्लियर हो चुका था। चुनाव अधिकारी सहायक नगरायुक्त शरद पाल ने घोषणा की। 98 में से 96 वोट पड़ी थी इसमें 6 वोट कैंसिल हुई हैं।

जब भाजपा की तरफ से दिग्विजय सिंह का नाम वापस कराकर उन्हें बैठा दिया गया। पूरे चुनाव में कहीं न कहीं एक समझौता पहले ही नजर आ रहा था। भाजपा की तरफ से 5 लोगों ने किया नामांकन, विपक्ष ने 3 चेहरे उतारे हैं। भाजपा से संदीप रेवड़ी, नरेश कश्यप, दीपिका, अनिल वर्मा, दिग्विजय चौहान हैं। वहीं विपक्ष से रिजवान, इकरामुददीन और कीर्ति घोपला चुनाव में उतरे थे।

नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, मेरठ सांसद अरुण गोविल, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज भी पहुंचे। इसको लेकर कई दिनों से भाजपा नेता और पार्षदों में हलचल थी। इसके बावजूद भाजपा ने अन्य पार्षद के नाम पर चर्चा नहीं की। वहीं, विपक्ष में एआईएमआईएम से रिजवान अंसारी, सपा से कीर्ति घोपला, इकरामुद्दीन सैफी, कहकशां के नाम पर चर्चा हुई है।

महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने बताया कि सुबह 11:30 से 12:30 बजे नामांकन प्रक्रिया होगी। उसके बाद नामांकन पत्र की जांच, नाम वापसी और दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक मतदान होगा। शाम 4:00 बजे के बाद मतगणना और नवनिर्वाचित सदस्यों के नाम घोषित होंगे।