नोएडा: भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर ने जिला अध्यक्ष महेश चौहान जी के नेतृत्व में एन.ई.ए सभागार सेक्टर 6, नोएडा में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी के त्रिशताब्दी जन्मोत्सव अभियान के निमित्त प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया।
प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष विमला बॉथम उपस्थित रही।
क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी ने एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर राजमाता के पद को मन वचन और कर्म से सुशोभित किया। उन्होंने अपने जीवनकाल में अनके मंदिरों एवं घाटों का जीर्णोद्धार कराया जिसमें काशी विश्वनाथ मंदिर के साथ साथ काशी मथुरा और अयोध्या में अनेक मंदिर घाट, प्याऊ तालाब सम्मिलित हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि माता अहिल्याबाई होलकर हम सभी की प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने अपने जीवन में अनेक संकटों का सामना करते हुए शस्त्र एवं शास्त्र दोनों में प्रवीणता प्राप्त की और आवश्यकता पड़ने पर 30 वर्षों तक निष्कंटक शासन करके छत्रपति शिवाजी महाराज के हिंदवी स्वराज्य को आगे बढ़ाया। उन्होंने अपने राज्य की सीमाओं से आगे बढ़कर महादेव को अपने राजकाज में आगे रखकर आदर्श शासन स्थापित किया।
सभागार को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि यह राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी का त्याग और तप ही है जिसके कारण आज उनके जन्म के 300 वर्षों बाद भी देश उन्हें कोटि कोटि नमन करते हुए उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 में दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद से आज देश अपने वास्तविक आदर्शों से प्रेरणा ले रहा है। उन्होंने कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर हम सभी के लिए प्रेरणापुंज हैं उनका पूरा जीवन त्याग और समर्पण की मिशाल है। कार्यक्रम में नोएडा महानगर में एन.जी.ओ के माध्यम से समाज कल्याण के लिए कार्य कर रही महिलाओं को तुलसी जी का पौधा दे करके सम्मानित भी किया गया।
सम्मेलन के पश्चात सेक्टर 6 में क्षत्रिय महामंत्री हरिओम शर्मा एवं जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का भी आयोजन किया गया जिससे पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम संयोजक महेश शर्मा, सह संयोजक गोपाल गौड़, जुगराज चौहान, विनोद त्यागी, विपिन मल्हन, संजय बाली, चंदगीराम यादव, उमेश त्यागी, डिंपल आनंद, गणेश जाटव, युद्धवीर चौहान, गिरीश कोटनाला, महेश अवाना, मनीष शर्मा, शारदा चतुर्वेदी, प्रज्ञा पाठक शर्मा, सुनीता शर्मा, नमिता चौबे, नीतू यादव, निधि त्यागी, कल्याणी तिवारी, अनसुईया सिंह, अनुभूति टंडन, रागिनी रोहतगी, पूनम किरोड़ीवाल, कृष्णा सिंह, रेखा गुप्ता, भूपेश चौधरी, चमन अवाना, देवेंद्र भदौरिया, रामनिवास यादव, अर्पित मिश्रा, अजय गौतम, उमेश यादव, दीनबंधु शशिधर उपाध्याय, प्रदीप चौहान, नीरज चौहान, नीरज चौधरी, रामकिशन याद,व गौतम शर्मा, सत्यनारायण महावार, प्रशजीत मैत्रा, मनीष तिवारी, कुलदीप सिरोही, अतुल त्यागी, अनुज शर्मा, अमित नागपाल, अरुण बसोया, देशराज सिंह, नवीन मिश्रा, इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।