Breaking News

पहले फेज में 110 सीटें जीतेगी BJP, दीदी का कोई आधार नहीं बचेगा: अमित शाह     |   'भ्रष्ट हाथों में है AAP की कमान, निराश होकर छोड़ी पार्टी', राघव चड्ढा का केजरीवाल पर सीधा प्रहार     |   दिल्ली के जहांगीरपुरी के मजलिस पार्क के पास भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर राख     |   हरभजन सिंह के घर की दीवार पर लिखा 'पंजाब का गद्दार', काली पट्टी बांध सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता     |   लखनऊ: 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के लिए कार्यक्रम जारी     |  

बीजेपी नेता ने उठाई मेरठ का नाम बदलने की मांग, कहा- ‘अग्रसेननगर’ रखा जाए नगर का नाम

लगातार कई जिलों के नाम बदलने की बात सामने आती रहती है लेकिन अब बीजेपी के व्यापारी नेता ने मेरठ का नाम भी बदलने की मांग की है उन्होंने मांग की है कि मेरठ का नाम अग्रसेन नगर रखा जाए। आपको बता दें श्री अग्रसेन मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा नेता विनीत शारदा ने मंच से यह मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि महाराज अग्रसेन के आदर्शों और समाज में उनके योगदान को देखते हुए मेरठ का नाम ‘अग्रसेननगर’ किया जाना चाहिए।

जहां मेरठ के शताब्दीनगर में श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट द्वारा 100 करोड़ रुपये की लागत से भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। मंदिर का शिलान्यास भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल ने चांदी की ईंट रखकर किया।

करीब 11,560 वर्ग मीटर क्षेत्र में बन रहे इस मंदिर में श्री लक्ष्मी नारायण, शिव परिवार और श्री अग्रसेन महाराज की मूर्तियों के साथ 108 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मंदिर परिसर में वृद्धाश्रम, चिकित्सालय, योग केंद्र और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र भी बनाए जाएंगे, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा।

वहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस कार्यक्रम में शामिल हुए और मंदिर निर्माण के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। वही केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, लेकिन उनका कार्यक्रम आखिरी समय में स्थगित हो गया। इसके बावजूद भाजपा के कई बड़े नेता और संत समाज के लोग इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने। जिसके बाद बीजेपी के व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक विनीत कुमार अग्रवाल शारदा ने मेरठ का नाम बदलकर अग्रसेन नगर रखने की मांग उठाई।

मंच अपने भाषण में बोलते हुए विनीत कुमार शारदा ने कहा कि मेरठ का नाम अग्रसेन नगर होना चाहिए। अब मुगलों के नाम नहीं होने चाहिए औरंगजेब गौरी का शासन नहीं। मुंबई में बैठा हुआ समाजवादी पार्टी का नेता औरंगजेब के गुणगान करता है औरंगजेब और बाबर की संतान वो होंगे हम अग्रसेन की संतान है हम श्री राम की संतान हैं हम मूंग की दाल खाने वाले बनिए नहीं है अगर किसी को कोई दिक्कत आए हम उसके बीच में खड़े हैं 24 के 24 घंटे आपके हैं आपके रहेंगे।