Breaking News

हिजबुल्लाह ने अब तक पांच बार सीजफायर का उल्लंघन किया: इजरायली विदेश मंत्रालय     |   वेस्ट एशिया संघर्ष से सप्लाई चेन का बाधित होना इकोनॉमी के लिए चुनौती: RBI     |   ‘पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग, हमारी जीत का संकेत’, बोलीं CM ममता     |   शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 89.93 फीसदी, तमिलनाडु में 82.24 प्रतिशत वोटिंग     |   WB चुनाव: दुबराजपुर सीट के बूथ नंबर 65 पर मतदाताओं ने CRPF जवानों पर पत्थरबाजी की     |  

अयोध्या: आज राम मंदिर के दौरे पर जा सकते है CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि परिसर का दौरा करेगें। यह दौरा राम मंदिर के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए किया जा रहा है। हालांकि आधिकारिक कार्यक्रम की पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी मंदिर निर्माण कार्य की समीक्षा के साथ-साथ संत-धर्माचार्यों से मुलाकात भी करेगें। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी भी उनके साथ बैठक करेगें जिसमें गर्भगृह और आसपास के विकास कार्यों पर चर्चा होगी।

राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और मंदिर के 2025 तक पूरी तरह तैयार होने की संभावना है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह संभावित यात्रा न केवल निर्माण कार्य की निगरानी के लिए है, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए की जा रही सुविधाओं की समीक्षा का हिस्सा भी मानी जा रही है।

मंदिर क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी अयोध्या में दौरे को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है। यह दौरा एकदिवसीय होगा और सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। मंदिर निर्माण के साथ-साथ अयोध्या के समग्र विकास पर मुख्यमंत्री विशेष ध्यान दे रहे हैं और यह दौरा उसी क्रम का एक हिस्सा माना जा रहा है।