Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

चाय की चुस्कियों के साथ अरुण गोविल ने की चुनावी चर्चा, सभी से वोट डालने की अपील की

मेरठ में भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल आज सुबह चाय पर चर्चा करते हो नजर आए। लोगों के बीच पहुंचकर उन्होंने चाय की चुस्कियां के साथ चुनावी चर्चा की और लोगों से वोट डालने की अपील भी की। वही अरुण गोविल को अपने बीच देखकर सेल्फी खींचने वालों का तांता लग गया।

आपको बता दें दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार का शोर थम गया है। कल दूसरे चरण के लिए वोटिंग है। जिसमें मेरठ लोकसभा सीट सबसे ज्यादा अहम है। क्योंकि मेरठ लोकसभा के चुनावी मैदान में रील लाइफ के राम यानी अरुण गोविल भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान अरुण गोविल रोड शो करते नजर आए। लेकिन अब चुनावी शोर थमने के बाद अरुण गोविल आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले। जहां उन्होंने युवाओं के बीच बैठकर चाय की चुस्की ली। 

इसी दौरान चुनावी चर्चा भी की और उन लोगों से राष्ट्र हित के नाम पर वोट भी मांगे। वहीं लोगों ने भी अरुण गोविल का दिल खोलकर स्वागत किया और उनके साथ सेल्फी लेने वालों का तांता लग गया। अरुण गोविल को सुबह-सुबह अपने बीच देखकर लोग भी खासे उत्साहित हुए।