Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

उत्तर प्रदेश के संभल में खुदाई के दौरान एक और प्राचीन कुआं मिला

उत्तर प्रदेश के संभल में एक और प्राचीन कुएं का पता चला। 100 साल पुराना बताया जा रहा यह कुआं महमूद सराय इलाके में चामुंडा मंदिर के पास मिला है।
एक अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने यहां चंदौसी के लक्ष्मण गंज इलाके में खुदाई के दौरान लगभग 125 से 150 साल पुरानी और 400 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली एक बावड़ी का पता चला था।

13 दिसंबर को संभल में 46 साल तक बंद पड़े कार्तिकेय महादेव मंदिर के खुलने के बाद लगातार खुदाई का सिलसिला जारी है। अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान ये मंदिर मिला था। मंदिर के कुएं के अंदर दो क्षतिग्रस्त मूर्तियां भी मिली थीं।