Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

मथुरा में नए साल पर होने वाला सनी लियोनी का कार्यक्रम रद्द, संत समाज ने जताई थी आपत्ति

Uttar Pradesh: मथुरा में नव वर्ष के मौके पर जश्न का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अभिनेत्री सनी लियोनी को शामिल होना था, लेकिन धार्मिक नेताओं के बॉलीवुड अभिनेत्री की उपस्थिति पर आपत्ति जताने के बाद उसे रद्द कर दिया गया। संत दिनेश फलाहारी महाराज ने जिला मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर इस आयोजन को रोकने की मांग की।

दिनेश फलाहारी बाबा ने कहा ''हमारी संत भगवान की मांग ये है कि ऐसी अभिनेत्री ब्रज भूमि में न आएं क्योंकि ये संतों की भूमि है, तपस्या की भूमि है और योग साधना की भूमि है। ऐसी भूमि में यदि ये लोग अश्लीलता फैलाएंगे, डांस करेंगे, फूहड़ता फैलाएंगे। तो ये हमारे संत भगवान को अच्छा नहीं लगेगा। इसलिए हमने माननीय डीएम साहब को पत्र लिखा और मांग की है कि ऐसी अभिनेत्री का कोई भी डांस कार्यक्रम, कोई भी अश्लीलता कार्यक्रम ब्रज भूमि में नहीं होना चाहिए।'' संत समुदाय के विरोध के बाद आयोजकों ने आखिर में कार्यक्रम को रद्द कर दिया।

होटल आर्यविलास के ट्रंक बार के मालिक मृदुल पाठक ने कहा ''एक तारीख को हमारे यहां सनी लियोनी द्वारा डीजे प्ले करने के लिए आने वाली थीं वो हमारे यहां। हमारे यहां टिकट के थ्रू एंट्री थी सब लोगों की। सबके अलग-अलग टिकट के चार्जिस थे और कल से जो देखने को मिल रहा है कि संत समाज हमारा इसके खिलाफ था कि ये प्रोग्राम नहीं होना चाहिए। तो उनको देखते हुए, उनकी भावनाओं को ठेस न पहुंचे इस सबको करते हुए मैंने इस प्रोग्राम को रद्द कर दिया है और जितने भी लोगों के इसमें पैसे टिकट वगैरह आए हुए थे। सबकी टिकट हम उनको रिफंड कर रहे हैं।''