Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

आगरा में सालाना उर्स की शुरुआत, शाहजहां की 371वीं पुण्यतिथि पर आयोजन

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को सालाना उर्स शुरू हुआ। ये ताजमहल बनाने वाले मुगल सम्राट शाहजहां की 371वीं पुण्यतिथि है। तीन दिन चलने वाले उर्स की शुरुआत ताजमहल के तहखाने के औपचारिक उद्घाटन के साथ हुई। यहीं शाहजहां और उनकी बेगम मुमताज महल की कब्रें हैं। इस मौके पर कब्रों पर गुलाब जल छिड़का गया और उन्हें गुलाब की पंखुड़ियों से सजाया गया।

उर्स के दौरान, ताजमहल आने वालों को पहले दो दिन दोपहर में मुफ्त प्रवेश दिया जा रहा है। समापन दिवस पर पूरे दिन मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा। शनिवार को खत्म होने वाले उर्स के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में सैलानियों के ताजमहल आने की उम्मीद है।