Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

सीएम स्वरोजगार उपहार योजना के तहत 2500 लाभार्थियों को मिला लोन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योगीबाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह में सीएम स्वरोजगार उपहार योजना के तहत गोरखपुर और बस्ती मंडल के 2500 लाभार्थियों को सौ करोड़ रुपये के लोन समेत 2100 प्रशिक्षणार्थियो को टूलकिट वितरण किए।

इस दौरान युवा उद्यमियों ने कहा कि इस लोन से उनके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। ये सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की दिशा मेें अच्छा काम कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना से राज्य में रोजगार बढ़ रहे हैं वहीं युवा वर्ग समेत समाज का हर तबका इसकी खुले दिल से सराहना कर रहा है।