Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

कासगंज: तालाब में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, 15 की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के कासगंज में शनिवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में सात बच्चों समेत 15 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक पटियाली थाना क्षेत्र के पटियाली-दरियावगंज रोड पर ये हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी लोग गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। हादसे में 15-20 लोग घायल भी हुए हैं।

अलीगढ़ रेंज के आईजी शलभ माथुर ने बताया, "ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट कर करीब सात-आठ फुट गहरे तालाब में गिर गई, ट्रैक्टर चालक दूसरी गाड़ी से आगे निकलने की कोशिश कर रहा था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शलभ माथुर ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव मृतकों के परिवारों को सौंप दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि अधिकारियों को घायलों का इलाज कराने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।