Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

कन्नौज में सिलेंडर फटने से बच्चों समेत 11 लोग घायल

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में रविवार शाम एक पारिवारिक कार्यक्रम में खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर फटने से कुल 11 लोग घायल हो गए। पनियारेपुरवा गांव के निवासी पातीराम के यहां शाम करीब साढ़े चार बजे छठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था और इस दौरान खाना बनाया जा रहा था तभी अचानक एक रसोई गैस सिलेंडर फटने से कार्यक्रम में मौजूद 11 लोग घायल हो गए।

हालांकि सभी की स्थिति सामान्य है। सीओ ने बताया कि हादसे में एक महीने से लेकर नौ साल के बच्चों समेत 11 लोग घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।