Breaking News

बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 1 बजे तक डायमंड हार्बर में 54.9% और मगराहट पश्चिम में 54.9% मतदान     |   छत्तीसगढ़ के कांकेर में IED ब्लास्ट, 3 DRG जवान घायल     |   डायमंड हार्बर री-पोलिंग में बवाल, TMC नेताओं के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन     |   बंगाल री-पोलिंग: सुबह 11 बजे तक डायमंड हार्बर में 35.92 और मगराहट पश्चिम में 38.2 प्रतिशत मतदान     |   AAP से बीजेपी में गए सांसद संदीप पाठक पर FIR दर्ज     |  

विनफास्ट ने भारतीय बाजार में उतारी वीएफ एमपीवी-7, जानें रेंज-कीमत और फाचर्स

इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माता विनफास्ट ने बुधवार को कहा कि वो भारत में अलग-अलग ग्राहक वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई उत्पाद उतारेगी। कंपनी यहां अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर जोर दे रही है। वियतनाम की इस कंपनी ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम सात-सीटों वाला इलेक्ट्रिक बहुद्देशीय वाहन विनफास्ट वीएफ एमपीवी-7 को 24.49 लाख रुपये की शोरूम कीमत पर पेश किया।

विनफास्ट इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तपन घोष ने इस अवसर पर कहा कि इस उत्पाद के जरिये कंपनी एक नए खंड में कदम रख रही है और भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह मॉडल भारतीय उपभोक्ताओं की पारिवारिक और समूह में यात्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। इसमें 150 किलोवाट क्षमता की मोटर लगी है और यह एक बार चार्ज करने पर 517 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।

कंपनी के अनुसार, वह देशभर में अपने खुदरा बिक्री एवं सर्विस नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है और 2026 के अंत तक 75 शोरूम तक पहुंचने का लक्ष्य है। फिलहाल कंपनी के कुल 50 आउटलेट एवं सर्विस सेंटर हैं। विनफास्ट अब महानगरों से आगे बढ़ते हुए छोटे शहरों और कस्बों में भी अपनी उपस्थिति बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। कंपनी के वाहन तमिलनाडु के थूथुकुडी स्थित संयंत्र में स्थानीय स्तर पर असेंबल किए जा रहे हैं।