Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

Vikrant Massey ने Nitin Gadkari से की मुलाकात, गणेश प्रतिमा के साथ नजर आए दोनों

बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी ने सोमवार को नागपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। वीडियो में नितिन गडकरी और विक्रांत मैसी एक साथ गणेश प्रतिमा पकड़े हुए नजर आए। गडकरी ने पोस्ट के साथ लिखा, "प्रसिद्ध अभिनेता श्री विक्रांत मैसी जी ने आज नागपुर में मुलाकात की।"

वहीं, विक्रांत मैसी ने भी इस मुलाकात की तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। उन्होंने नितिन गडकरी को टैग करते हुए लिखा, "सर, आपसे मिलकर वास्तव में बहुत खुशी हुई। आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करता हूं।" विक्रांत मैसी इन दिनों अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वह नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द मुसाफिर कैफे' में नजर आए थे। मेकर्स ने इस सीरीज के सीक्वल का भी ऐलान किया है। दूसरे सीजन में रिश्तों, भावनाओं और पहले भाग में अधूरे रह गए कई सवालों को आगे बढ़ाया जाएगा।

मेकर्स के मुताबिक, कहानी में यह दिखाया जाएगा कि क्या चंदर आखिरकार अपने दिल की बात समझ पाएगा और क्या सुधा और चंदर यह महसूस कर पाएंगे कि कुछ रिश्ते कभी पूरी तरह खत्म नहीं होते। वहीं, प्रीति प्यार और साथ की अपनी नई परिभाषा को आगे भी जारी रखेगी। 'द मुसाफिर कैफे' को शरण्या राजगोपाल ने लिखा और बनाया है, जबकि इसका निर्देशन रुचिर अरुण ने किया है।

यह सीरीज दिव्या प्रकाश दुबे के चर्चित उपन्यास के किरदारों पर आधारित है। सीरीज में विक्रांत मैसी के अलावा वेदिका पिंटो, महिमा मकवाना, आदिल हुसैन, राजीव सिद्धार्थ, अनुभा फतेहपुरिया, लवलीन मिश्रा और सादिया सिद्दीकी भी नजर आए हैं। विक्रांत मैसी हाल ही में JioHotstar की सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' में भी नजर आए थे, जिसमें उनके अभिनय को दर्शकों से काफी सराहना मिली।