चंडीगढ़ में वैलेंटाइन डे को एक अलग और प्रेरणादायक अंदाज में मनाते हुए ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन ने एनसीसी कैडेट्स एवं स्कूल के विद्यार्थियों के साथ मिलकर शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026 को पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को याद किया गया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री, सुरक्षा एडीजीपी ए. के. पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वेलेंटाइन डे मनाना गलत नहीं है, लेकिन उन वीर जवानों को याद करना भी उतना ही आवश्यक है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों ने भी भावुक शब्दों में अपने विचार व्यक्त किए। उनका कहना था कि जहां एक ओर वेलेंटाइन डे वीक मनाया जा रहा है, वहीं वे नम आंखों से अपने शहीद जवानों को याद कर रहे हैं। छात्रों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से उनके मन में देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज़्बा और मजबूत होता है।