जम्मू कश्मीर के ऊंचे इलाकों के कई हिस्सों में बर्फबारी के कारण दो राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गए हैं, जबकि घाटी के मैदानी इलाकों में जोरदार बारिश हुई। पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुलमर्ग, पहलगाम, यूसमार्ग, गुरेज, राजदान टॉप और सोनमर्ग-जोजिला समेत ऊंचे इलाकों में शनिवार रात से बर्फबारी जारी है। बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और बांदीपोरा-गुरेज सड़क बंद हो गई।
मौसम विभाग के अनुसार, पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के सामान्य तापमान से 3.8 डिग्री ज्यादा है। पूरी घाटी में रात का तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार रात तक मैदानी इलाकों में रुक-रुककर बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ तेज हवा (40-50 कि.मी. प्रति घंटा) भी चल सकती है।
इसमें आगे कहा गया है कि उत्तरी और मध्य कश्मीर के कुछ ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने भी बताया कि 31 मार्च को कुछ जगहों पर बूंदाबांदी या बर्फबारी हो सकती है। वहीं एक-दो अप्रैल को भी कुछ पर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने तीन से सात अप्रैल के बीच भी कुछ जगहों पर बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान लगाया है। विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे सोमवार तक खेती से जुड़े सभी काम रोक दें।
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश से दो राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
You may also like
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल से जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त.
नीट री-एग्जाम के लिए छात्र ने खुद चुना था अबू धाबी, NTA ने सेंटर से जुड़े विवाद पर दी सफाई.
‘बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है’, तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला.
NEET-UG की दोबारा परीक्षा से पहले देशभर में मॉक ड्रिल जारी, बढ़ाई गई सुरक्षा.