रूस ने रात में यूक्रेन पर एक बड़ा हमला किया, जिस पर राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ऊर्जा ढांचे पर हमला रोकने की अपनी बात से मुकरने का आरोप लगाया। ये ऐसे समय में हुआ है जब दोनों देश चार साल से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत की तैयारी कर रहे थे। इस बमबारी में सैकड़ों ड्रोन और रिकॉर्ड 32 बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल थीं, जिसमें कम से कम 10 लोग घायल हुए। जेलेंस्की ने कहा कि इसने खास तौर पर पावर ग्रिड को निशाना बनाया। यूक्रेन के अनुसार रूस ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो कई सालों की सबसे ठंडी सर्दियों में नागरिकों को बिजली, गर्म हवा और पीने का पानी देने की व्यवस्था को ठप करना चाहता है।
जेलेंस्की ने कहा, "लोगों को डराने के लिए सर्दियों के सबसे ठंडे दिनों का फायदा उठाना रूस के लिए कूटनीति से ज्यादा जरूरी है।" कीव में रात में तापमान माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था और मंगलवार को ये माइनस 16 डिग्री सेल्सियस था। अधिकारियों ने मास्को और कीव प्रतिनिधिमंडलों के बीच हाल की वार्ता को रचनात्मक बताया है, लेकिन एक साल की कोशिशों के बाद ट्रंप प्रशासन अब भी प्रमुख मुद्दों पर बातचीत सफल होने का इंतजार कर रहा है। ऐसे में सवाल बना हुआ है कि रूसी सेना के कब्जे वाली यूक्रेन धरती किसके पास रहेगी और एक व्यापक समझौता दूर दिख रहा है। संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में वार्ता बुधवार और गुरुवार को होने वाली है।
जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन इस बात पर चर्चा करने के लिए तैयार है कि लड़ाई को कैसे खत्म किया जाए "लेकिन कोई भी आत्मसमर्पण करने वाला नहीं है"। पावर ग्रिड हमलों को लेकर विवाद पर क्रेमलिन के एक अधिकारी ने पिछले हफ्ते कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से व्यक्तिगत अनुरोध के बाद रूस ठंडे तापमान के कारण एक फरवरी तक कीव पर हमलों को रोकने के लिए सहमत हो गया था। हालांकि कड़ाके की ठंड जारी है और रूस के हवाई हमले भी जारी हैं। हालांकि, जेलेंस्की ने रूस पर यूक्रेन की ऊर्जा संपत्तियों पर हमले रोकने की अपनी प्रतिबद्धता तोड़ने का आरोप लगाया और दावा किया कि एक हफ्ते का ये विराम पिछले शुक्रवार से लागू होना था।
कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि सुबह तक राजधानी में 1,170 अपार्टमेंट बिल्डिंग में गर्व हवा नहीं थी। रूस ने यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी खारकीव क्षेत्र पर भी हमला किया, जहां लोगों के घायल होने की खबर है और दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र पर भी हमला किया। यूक्रेन की संस्कृति मंत्री टेटियाना बेरेजना ने कहा कि इस हमले से कीव में दूसरे विश्व युद्ध के नेशनल म्यूजियम ऑफ द हिस्ट्री ऑफ यूक्रेन में हॉल ऑफ फेम को भी नुकसान पहुंचा है।
शांति वार्ता से एक दिन पहले रूस ने ड्रोन और मिसाइलों से यूक्रेन पर किया हमला
You may also like
नोएडा में अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 6 शातिर गिरफ्तार.
संसद परिसर में नोकझोंक, राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को बताया ‘गद्दार’.
हरिद्वार में भव्य मूर्ति स्थापना समारोह, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रहे मौजूद.
मधुर भंडारकर ने अपनी 16वीं फिल्म 'The Wives' की शूटिंग पूरी की.