Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

मधुर भंडारकर ने अपनी 16वीं फिल्म 'The Wives' की शूटिंग पूरी की

फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने अपनी अगली फिल्म ‘The Wives’ की शूटिंग पूरी कर ली है। ‘फैशन’, ‘हीरोइन’ और ‘चांदनी बार’ जैसी चर्चित फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले भंडारकर की यह 16वीं निर्देशित फिल्म है।

फिल्म में सोनाली कुलकर्णी, मौनी रॉय, रेजिना कैसेंड्रा, राहुल भट्ट, सौरभ सचदेवा, अर्जन बाजवा और फ्रेडी दारूवाला अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

मधुर भंडारकर ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। पोस्ट में उन्होंने फिल्म की कास्ट के साथ कई तस्वीरें साझा कीं, साथ ही एक केक की तस्वीर भी दिखाई, जिस पर लिखा था — “It’s a wrap. ‘The Wives’”।

पोस्ट के कैप्शन में भंडारकर ने लिखा कि उनकी 16वीं फिल्म ‘The Wives – In the Shadow of Stardom’ की शूटिंग पूरी हो गई है। यह फिल्म स्टार वाइव्स की ग्लैमरस दुनिया पर आधारित एक मौलिक और आकर्षक कहानी है। उन्होंने कलाकारों और तकनीकी टीम का आभार जताते हुए कहा कि सभी ने दिन-रात मेहनत कर इस प्रोजेक्ट को पूरा किया।

उन्होंने भंडारकर एंटरटेनमेंट और पीजे मोशन पिक्चर की टीम का भी धन्यवाद किया।

मधुर भंडारकर की पिछली निर्देशित फिल्म ‘बबली बाउंसर’ थी, जो साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इसके अलावा, वह 2023 में रिलीज हुई मराठी फिल्म ‘सर्किट’ के निर्माता भी रहे, जिसमें वैभव तत्वावादी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।