Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |   यूपी: प्रयागराज में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद     |  

ए.आर. रहमान के साथ सोनी विझा ने लॉन्च किया 'तमिल आइडल', आज से ऑडिशन शुरू

संगीतकार ए. आर. रहमान ने सोनी विझा के साथ मिलकर ‘तमिल आइडल’ नामक एक कार्यक्रम शुरू किया है, जो तमिलनाडु के उभरते गायकों को मंच प्रदान करेगा। रहमान के नेतृत्व में हो रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य तमिलनाडु की अगली असाधारण गायन प्रतिभा को खोजना, उसे पहचान दिलाना और निखारना है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतिभागी सोनी लिव ऐप पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। मंच ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी साझा की, जिसमें एक प्रचार वीडियो भी शामिल था। पोस्ट के साथ लिखा था, “अपनी आवाज को भारत के सबसे बड़े गायन मंच तक पहुंचने का मौका दें। हमारे अपने ‘इसै पुयल’ ए. आर. रहमान पहली बार तमिल आइडल की तलाश में निकल रहे है तमिल आइडल जल्द ही सोनी और सोनी लिव पर”।