Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

BJP वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने ईरानी दूतावास पहुंचकर खामेनेई को दी श्रद्धांजलि

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को दिल्ली में ईरानी दूतावास पहुंचकर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की। नकवी ने कहा कि खामेनई एक महान आध्यात्मिक शख्सियत थे, जिनकी ‘‘शहादत’’ हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत बुद्ध का देश है। हमारा ये मानना रहा है कि जंग किसी समस्या का समाधान नहीं बल्कि खुद एक समस्या है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये भी कहा है।’’

नकवी ने कहा, ‘‘अमन-इंसानियत की हिफाजत के लिए जरूरी है कि संकट के समुद्र से अमन का अमृत निकले, यही प्रार्थना है।’ उन्होंने कहा कि ईरान और खाड़ी देशों में लाखों भारतीय रहते हैं, जिनकी सुरक्षा जरूरी है और सभी देशों की संप्रभुता का सम्मान होना चाहिए। गत 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के हवाई हमले में खामेनेई मारे गए थे।