Breaking News

कांग्रेस के 30 नेताओं को टिकट दूंगा: असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा     |   भारतीय एयरलाइंस ने रियाद के लिए उड़ानें फिर से शुरू कीं     |   मेरे लिए पाकिस्तान जाना सबसे बड़ा गुनाह है: असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा     |   दुनिया के सबसे बड़े युद्धपोत USS Gerald में लगी आग     |   PM मोदी कल से दो दिवसीय असम दौरे पर, ₹47800 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन     |  

एलपीजी की कमी न होने के दावों के बीच देश भर में मची अफरा-तफरी, सिलेंडर बुकिंग में आ रही दिक्कतें

LPG Crisis: एलपीजी संकट का असर देश के कई शहरों में देखने को मिल रहा है। भले ही अधिकारी घरेलू इस्तेमाल के लिए सिलेंडरों की कमी न होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन कई शहरों में लोग गैस एजेंसियों के बाहर सिलेंडर भरवाने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक इलाके के लोगों ने बताया कि वे पिछले दो-तीन दिनों से शहर के एलपीजी डीलर के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकला। वहीं उत्तराखंड में हरिद्वार के लोगों का कहना है कि उन्हें लगता है कि घरेलू एलपीजी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, लेकिन सिलेंडर बुकिंग में दिक्कतें आ रही हैं।

कई लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले तक फोन के जरिए सिलेंडर की बुकिंग आसानी से हो जाती थी, लेकिन अब वो पूरी तरह बंद हो गई है। इसकी वजह से उन्हें गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं कुछ अन्य लोगों का कहना है कि उन्हें अपने केवाईसी विवरण को अपडेट करने के लिए कहा गया है।

एलपीजी डीलर दावा कर रहे हैं कि दिक्कत इसलिए हो रही है क्योंकि कई लोगों ने अपना केवाईसी अपडेट नहीं कराया है। वे ये कहना नहीं भूलते की घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। लखनऊ, नोएडा, पुणे और शिवगंगा समेत देश के कई और शहरों में भी एलपीजी सिलेंडर के लिए लोगों की लंबी कतारें देखी गईं।

इस बीच, गुरुवार को त्रिशूर में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने कहा कि एलपीजी संकट को काबू में करने की कोशिशें जारी हैं और भारत के लिए अतिरिक्त आपूर्ति हासिल करने के रास्ते खुल रहे हैं।