Breaking News

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा; 16 फ्लाइट्स कैंसिल, 132 लेट     |   राम रहीम को 7 साल में 17वीं बार मिली पेरोल     |   TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत, कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा     |   पाकिस्तान बॉर्डर के पास अभ्यास करेगा अमेरिकी F35 फाइटर जेट     |   तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखा     |  

Gold Silver Price: चांदी में 1500 रुपये का उछाल, सोना 400 रुपये टूटा

Gold Silver Price: मजबूत वैश्विक रुख और पश्चिम एशिया संकट के बढ़ने के बीच गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,500 रुपये बढ़कर 2.76 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी 1,500 रुपये या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 2,76,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर मिलाकर) पर पहुंच गई। बुधवार को यह 4,275 रुपये की गिरावट के साथ 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतें 400 रुपये टूटने से तीन दिन की तेजी खत्म हो गई, और यह 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) रह गई।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,65,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। विश्लेषकों ने कहा कि निवेशकों के भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और अमेरिका से वृहद आर्थिक संकेतों पर नज़र रखने के बीच सोना और चांदी उल्टी दिशा में चले गए।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 1.25 डॉलर या 1.47 प्रतिशत बढ़कर 86.99 डॉलर प्रति औंस हो गई, और सोने में मामूली वृद्धि के साथ 5,178.45 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ।