Breaking News

देहरादून में फर्जी डेमोग्राफिक चेंज के मुद्दे पर हिंदू परिवारों ने DM को लिखा पत्र     |   PM मोदी के बुलावे पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा का भारत दौरा तय, 18 से 22 फरवरी तक कार्यक्रम     |   विकसित भारत का संकल्प लेकर हम 'सेवा तीर्थ' में प्रवेश कर रहे: पीएम मोदी     |   गुजरात की गिफ्ट सिटी को नया नेतृत्व, उदय कोटक बने चेयरमैन     |   अमेरिका की साउथ कैरोलिना यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत     |  

PM मोदी ने 'सेवा तीर्थ' नाम से बने नए प्रधानमंत्री कार्यालय भवन का किया उद्घाटन

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सेवा तीर्थ परिसर का उद्घाटन किया, जहां प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय स्थित होंगे। मोदी ने नए परिसर में सेवा तीर्थ की पट्टिका का अनावरण किया। यह नाम देवनागरी लिपि में परिसर की दीवार पर अंकित है। इसके नीचे ‘नागरिक देवो भव’ का आदर्श वाक्य लिखा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय अब रायसीना हिल्स में स्थित साउथ ब्लॉक से सेवा तीर्थ में स्थानांतरित होगा, जिससे कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के वे कार्यालय एक साथ आ जाएंगे, जो अलग-अलग स्थानों पर स्थित थे।

आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह और पीएमओ के अधिकारी सेवा तीर्थ भवन के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित थे। अधिकारियों ने बताया कि 2014 से मोदी सरकार भारत के औपनिवेशिक अतीत से जुड़े प्रतीकों से दूर जाने और मानसिकता में बदलाव लाने के लिए लगातार कदम उठा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय को अब सेवा तीर्थ कहा जाएगा, केंद्रीय सचिवालय भवनों का नाम कर्तव्य भवन रखा गया है और राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया गया है। इसी क्रम में रेस कोर्स रोड का नाम बदलकर लोक कल्याण मार्ग किया जा चुका है, जहां प्रधानमंत्री का आवास स्थित है। राजभवन और राज निवास का नाम क्रमशः लोक भवन और लोक निवास रखा गया है।