Breaking News

यदि कोई बेटियों से छेड़छाड़ या अपराध का दुस्साहस करेगा तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी: योगी     |   ‘J-K, लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग’, चीन-PAK संयुक्त बयान पर MEA ने कहा     |   कर्नाटक संकट: बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल बोले- आज राज्यसभा और MLC चुनाव पर चर्चा हुई     |   कर्नाटक संकट को लेकर दिल्ली में जारी कांग्रेस की बैठक खत्म     |   कर्नाटक संकट: कांग्रेस नेताओं के साथ जारी है राहुल गांधी की बैठक     |  

नितिन नवीन का 28 मई को उत्तराखंड दौरा, चुनावी तैयारियों पर करेंगे मंथन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28 से 30 मई तक तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी की ओर से जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक 25 से अधिक स्थानों पर भव्य स्वागत की तैयारी की गई है।भाजपा प्रदेश कार्यालय के अनुसार, नितिन नवीन 28 मई को शाम 4:35 बजे जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे, जहां शाम 6:15 बजे कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वे मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।

दौरे के दूसरे दिन सुबह वे मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बी.सी. खंडूरी के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे राजपुर रोड स्थित वेलकमहोटल बाय आईटीसी, द मधुबन पहुंचेंगे, जहां सुबह 11 बजे से कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे।

सबसे पहले वे सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, महामंत्रियों, जिला प्रभारियों, सह-प्रभारियों और जिला अध्यक्षों के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे। शाम 4 बजे से वे मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के साथ-साथ ब्लॉक प्रमुखों से संवाद करेंगे। वहीं शाम को मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी और प्रदेश प्रवक्ता टीमों के साथ बैठक करेंगे।

दौरे के अंतिम दिन नितिन नवीन तपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे गढ़ी कैंट स्थित डाकरा में बूथ संख्या-141 के अध्यक्ष के आवास पर नाश्ता करेंगे और बूथ समिति-138, दुर्गामल्ल मंडल की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद वे सिहनीवाला स्थित शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में सुबह 11 बजे आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वहीं दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री आवास मुख्य सेवक सदन में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के बाद