Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Raipur: आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे मोदी, ₹45 करोड़ की लागत से हुआ तैयार

Raipur: प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को रायपुर में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आदिवासी नायकों के साहस, बलिदान और संस्कृति को प्रदर्शित करेगा।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि एक नहीं, बल्कि कई आदिवासी समुदाय हैं, जो हमारे समाज का गौरव हैं, जो स्वतंत्रता सेनानी बने, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भी भाग लिया, लेकिन उन्हें इतिहास के पन्नों में वो जगह नहीं मिली, जिसके वे वास्तव में हकदार थे।

इस संग्रहालय को नए रायपुर में 10 एकड़ जमीन पर 45 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यहां 16 थीम आधारित दीर्घा बनाया गया है। जो छत्तीसगढ़ के वीरों की कहानियों को झांकियों, मूर्तियों और मल्टीमीडिया डिस्प्ले के जरिए जीवंत कर रहा है, जो ब्रिटिश शासन के खिलाफ उनके संघर्ष को दिखाते हैं।

शहीद वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ के एक लोक नायक थे। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ एक जन आंदोलन की अगुवाई की। वे 1857 के विद्रोह में राज्य के पहले स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने गरीबों और किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। 10 दिसंबर, 1857 को रायपुर के जय स्तंभ चौक पर उनकी शहादत हुई।