Breaking News

अमेरिका और ईरान ने संकेत दिया कि वे सीजफायर वार्ता के लिए पाकिस्तान जाएंगे     |   ईरान का कोई डेलिगेशन बातचीत के लिए अब तक पाकिस्तान नहीं पहुंचा     |   ईरान ने कई बार सीजफायर का उल्लंघन किया है: डोनाल्ड ट्रंप     |   महाराष्ट्र: पालघर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, दो की मौत और चार घायल     |   ईरान 50 दिनों के अंतराल के बाद कल से घरेलू उड़ानें फिर से शुरू करेगा     |  

कोचेला परफॉर्मेंस के बाद मैडोना का 20 साल पुराना आउटफिट गायब, फैंस से मांगी मदद

पॉप सिंगर मैडोना ने खुलासा किया है कि कोचेला में हाल ही में परफॉर्मेंस के दौरान पहना उनका 20 साल पुराना स्टेज आउटफिट गायब हो गया है। उन्होंने अपने फैंस से इस ड्रेस को ढूंढने में मदद मांगी है और इसके बदले इनाम देने की भी घोषणा की है। मैडोना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने सिंगर सबरीना कारपेंटर के साथ परफॉर्म करते समय वही खास आउटफिट पहना था, जिसे उन्होंने करीब 20 साल पहले पहना था। उन्होंने इसे अपनी “इतिहास का हिस्सा” बताते हुए कहा कि यह सिर्फ कपड़े नहीं, बल्कि उनकी यादों और करियर से जुड़ी अहम चीजें हैं।

उन्होंने लिखा, “कोचेला की परफॉर्मेंस के बाद मैं अभी भी उत्साहित हूं, लेकिन यह जानकर दुख हुआ कि मेरे कुछ विंटेज आउटफिट—जैकेट, कॉर्सेट, ड्रेस और अन्य कपड़े—गायब हो गए हैं। ये मेरे पर्सनल आर्काइव का हिस्सा थे।” मैडोना ने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कोई अच्छा इंसान इन सामानों को ढूंढकर वापस करेगा। उन्होंने सुरक्षित वापसी के लिए इनाम देने की भी पेशकश की है।

कोचेला में मैडोना ने पर्पल रंग के कॉर्सेट, कैमिसोल, ग्लव्स, स्टॉकिंग्स और बूट्स पहनकर स्टेज पर परफॉर्म किया था। उन्होंने बताया कि यह आउटफिट उनके 2006 के ‘Confessions on a Dance Floor’ दौर से जुड़ा हुआ है। इस परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने अपने आने वाले एल्बम ‘Confessions II’ का नया गाना भी पेश किया। 20 साल बाद उसी मंच पर वापसी को मैडोना ने “फुल सर्कल मोमेंट” बताया, जो उनके लिए बेहद खास और भावुक अनुभव रहा।