Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
गिरिडीह से विधायक रहे सुदिव्य कुमार सोनू उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास, खेलकूद और पर्यटन विभागों के मंत्री थे।। उनके गृह जनपद गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार सहित कई मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में आम लोगों ने सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई दी। इस दौरान उनके योगदान और झारखंड की राजनीति में उनकी भूमिका को याद किया गया। कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड में छह और सात सितंबर को दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।