Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की हुई एंट्री, Priyanka Chopra ने कंटेस्टेंट्स को दी खास चेतावनी

कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम अब आधिकारिक तौर पर Bigg Boss 20 का हिस्सा बन गई हैं। ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने रविवार, 6 सितंबर को सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री की।बॉक्सिंग रिंग में अपनी शानदार उपलब्धियों के लिए मशहूर मैरी कॉम अब अगले 105 दिनों तक Bigg Boss के घर में एक बिल्कुल अलग चुनौती का सामना करती नजर आएंगी।

शो में एंट्री से पहले उनकी दोस्त और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें खास वीडियो मैसेज भेजकर शुभकामनाएं दीं। प्रियंका ने मैरी से कहा कि वह शो में भी वैसी ही रहें, जैसी वह असल जिंदगी में हैं और पूरे दिल से अपना सफर तय करें। प्रियंका ने बाकी कंटेस्टेंट्स को मैरी कॉम के दमदार पंच और नॉकआउट की याद दिलाते हुए मजाकिया अंदाज में चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा, “इनका नॉकआउट ना बहुत भारी पड़ता है। मैरी, आप बस जैसी हैं वैसी रहिए। खुले दिल से खेलिए। मैं आपके सफर को देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। बहुत-बहुत सारा प्यार।”

प्रियंका चोपड़ा और मैरी कॉम की दोस्ती 2014 में आई फिल्म ‘मैरी कॉम’ के दौरान हुई थी। फिल्म में प्रियंका ने मैरी कॉम का किरदार निभाया था। ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म को 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट का अवॉर्ड भी मिला था।

बॉक्सिंग रिंग से निकलकर Bigg Boss के घर में मैरी कॉम का यह नया सफर काफी दिलचस्प होने वाला है। अब देखना होगा कि चैंपियन मैरी कॉम घर के टास्क, रिश्तों और विवादों का सामना किस अंदाज में करती हैं। Bigg Boss 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को हुआ। शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। यह शो JioHotstar पर रात 9 बजे और Colors पर रात 10:30 बजे प्रसारित हो रहा है।