Breaking News

ट्रंप G7 में UAE, कतर और मिडिल ईस्ट के अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे     |   राम मंदिर दान प्रकरण: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट     |   राम मंदिर दान प्रकरण: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट     |   अमेरिकी सेना ने ईरान के हमलावर ड्रोन मार गिराए     |   9 जुलाई को मशहद में दफनाए जाएंगे खामेनेई, 4 जुलाई से शुरू होंगे अंतिम संस्कार कार्यक्रम     |  

हिमाचल दौरे पर जेपी नड्डा, जाखू हनुमान और तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश दौरे के दूसरे दिन शिमला स्थित प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर और तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे नड्डा ने दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और लोगों से मुलाकात की।जेपी नड्डा ने सबसे पहले जाखू हनुमान मंदिर पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन किए और देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। जाखू मंदिर शिमला की सबसे प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है और यहां स्थापित विशाल हनुमान प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है।

जाखू मंदिर के पुजारी बीपी शर्मा ने बताया कि जेपी नड्डा का मंदिर से वर्षों पुराना जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि मंत्री रहने के दौरान भी नड्डा अक्सर यहां आते थे, पूजा करते थे और श्रद्धालुओं से बातचीत करते थे। मंदिर के साथ उनका विशेष लगाव रहा है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने शिमला के बाहरी क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध तारा देवी मंदिर में भी दर्शन कर पूजा-अर्चना की। यह मंदिर हिमाचल प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों में गिना जाता है और यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। अपने दौरे के दौरान जेपी नड्डा ने केंद्र सरकार की विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और स्थानीय लोगों से संवाद भी किया। उनका यह दौरा संगठनात्मक गतिविधियों और विकास कार्यों के आकलन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।