Breaking News

सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |   80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं     |   स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिकी विदेश मंत्री की भारत को बधाई     |   स्वतंत्रता दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं, वीर शहीदों को किया नमन     |  

हैदराबाद में दर्दनाक हादसा, पेड़ हटाने के दौरान करंट लगने से पिता-बेटी की मौत

हैदराबाद में भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसे में पिता और बेटी की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार रात अलवाल थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान संदीप और उनकी बेटी ऋतिका के रूप में हुई है। भारी बारिश के कारण एक पेड़ उनकी कार पर गिर गया था। दोनों कार से पेड़ हटाने की कोशिश कर रहे थे।

इसी दौरान पेड़ पास से गुजर रही बिजली की हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गया, जिससे पेड़ में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। भारी बारिश के दौरान लोगों से बिजली के तारों और गिरे हुए पेड़ों के आसपास सावधानी बरतने की अपील की गई है।